उग्रवाद प्रभावित जनजाति क्षेत्र विकास के तहत अस्थाई स्कूल प्रारंभ किया जाना।
चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के महाजनमा ग्राम जहां कल जिलाधिकारी महोदय के द्वारा भ्रमण किया गया और ये जानकर कि वहां से स्कूल जाने का रास्ता बरसात में कट गया है, जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे वहां उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी को तुरंत दो शिक्षक से स्कूल प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
आज से वहां तत्काल अस्थाई स्कूल प्रारंभ कर दी गई। इसको लेकर जनजाति परिवार में काफी खुशी और उत्साह है और जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त द्वारा बच्चों को पढ़ने को प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इसके बाद राष्ट्रीय गीत भी ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ गाते हुए मुख्य धारा से जुड़ने का शुभारम्भ किया गया।
विदित हो कि इस गांव में पेयजल की सुविधा phed के द्वारा दी गई है, फिर हर्बल नर्सरी एवं हर्बल गार्डन का विकास किया गया और bsnl मोबाइल हेतु सतघरवा में जमीन चिन्हित की गई, कृषि यंत्रों के लिए पहले निबंधन और अब आवेदन कराया गया, सड़क से जोड़ने हेतु RWD को पत्र दिया गया और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए बिहार दर्शन से जोड़ने हेतु पहाड़ी मार्ग बनाने आदि के कार्य किए जा रहे हैं।
गांव में आज स्कूल भी अस्थाई तौर पर खोल दिया गया है जिसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा उन्हें प्रतिदिन निगरानी करने का भी और पोषण से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया तथा स्थाई समाधान भी करने का निर्देश दिया गया है।