प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
*दिनांक: 10 सितंबर 2026*
*महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में व महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से सदर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 109 में सखी वार्ता का आयोजन किया गया*
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंचित , पीड़ित व शोषित महिलाओं को सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था।
*जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार* * ने महिलाओं को मिशन शक्ति के घटकों - वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र जैसी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही साथ बाल विवाह जैसे कुरीति, दुष्परिणाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पोषण माह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पूरे देश में पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सही पोषण, उचित देखभाल एवं स्वस्थ मातृत्व का आधार बनाकर सुपोषित भारत की संकल्पना से विकसित राष्ट्र बनाना है। पोषण सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि जीवन का आधार है। जीवन के प्रथम हजार दिन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण अवधि माना गया है। इसपर सभी को पहल करनी चाहिए।इस वर्ष का थीम हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में *लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी* के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व लोगों को *बाल विवाह न करने एवं न होने देने की सामूहिक शपथ* दिलाई गई। सभी ने अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
शक्ति सदन के *आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी* ने कहा कि 'सखी वार्ता' के माध्यम से हमारा प्रयास है कि अंतिम पायदान पर बैठी महिला तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी सही मायने में सशक्तिकरण होगा। शक्ति सदन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार,आंगनबाड़ी सेविका रूबी रानी, सहायिका रेखा देवी, सरिता देवी, बिंदु देवी, कुमकुम देवी, रीता देवी जैसे दर्जनों स्थानीय महिला मौजूद रही।
धन्यवाद ज्ञापन आंगनबाड़ी सेविका रूबी रानी ने किया।