प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक: 10.09.2026
*सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण।*
आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि का हस्तांतरण किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया, जिसे जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पेंशनधारियों ने देखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री धीरज कुमार, सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पेंशनधारियों ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लखीसराय जिले के कुल 1,08,431 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल ₹12,80,66,200 (बारह करोड़ अस्सी लाख छियासठ हजार दो सौ रुपये) की पेंशन राशि का DBT के माध्यम से भुगतान किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने सभी पेंशनधारियों को पेंशन की राशि का सदुपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन का उद्देश्य जरूरतमंद लाभुकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।