नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को NHAI से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार करीब 7 किलोमीटर लंबा लालकुआं बाईपास बरेली रोड नगला से वन विकास निगम के डिपो तक प्रस्तावित है। वहीं गोला पुल से आगे करीब 8.4 किलोमीटर सड़क को टू-लेन से फोरलेन में बदलने के प्रस्ताव को भी In-Principle स्वीकृति मिली है। दोनों परियोजनाओं के लिए DPR तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
#Haldwani #Nainital #Lalkuan #Uttarakhand #NHAI #NHAIProjects #BypassRoad #LalkuanBypass #GolaBridge #FourLane #RoadProject #InfrastructureDevelopment #TrafficRelief #TrafficManagement #HaldwaniTraffic #UttarakhandDevelopment #NainitalNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews