हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रावास खोलने की मांग को लेकर छात्र नेता मेहुल शाह के नेतृत्व में समर्थकों ने प्राचार्य से मुलाकात की और बाद में प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठ गए। मेहुल शाह ने आरोप लगाया कि छात्रावास को लेकर पिछले आठ महीनों में प्राचार्य, निदेशालय और शासन को 20 से 25 ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पहाड़ से आने वाले छात्रों को किराए के मकानों में रहने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं और कॉलेज में छात्रावास जल्द खोला जाना चाहिए। मेहुल शाह ने चेतावनी दी कि अगर इस सप्ताह छात्रावास नहीं खोला गया तो वे छात्रों के साथ धरना पर पंडाल लगाकर बेठेंगे। वहीं प्राचार्य ने कहा कि छात्रावास की SOP निदेशालय स्तर पर तैयार कर शासन को भेजी गई है और शासन से SOP आने के बाद कॉलेज स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #MehulShah #StudentProtest #StudentLeader #HostelDemand #CollegeHostel #StudentIssues #StudentPolitics #CollegeProtest #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandEducation #CollegeNews #StudentRights #YouthNews #CampusNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews