देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को बढ़ाने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड प्राप्त कर रहे थे और इसे बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के अनुसार कैबिनेट ने अब स्टाइपेंड को ₹17 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हल्द्वानी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सरकार ने इस पर निर्णय लिया।
#Uttarakhand #Dehradun #Haldwani #MBBSInterns #InternDoctors #DoctorStipend #StipendHike #MedicalCollege #MedicalStudents #DoctorsNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandCabinet #CabinetDecision #HealthcareNews #MedicalEducation #DoctorStrike #DoctorsDemand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews