दतिया: ग्राम रावरी में अहिरवार समाज के घरों में तोड़फोड़ करने वाले 02 आरोपियों को सिनावल पुलिस ने ग्राम रावरी से किया गिरफ्तार
Datia, Datia | Aug 28, 2024 ग्राम रावरी में अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने वाले 02 आरोपियों को सिनावल पुलिस ने ग्राम रावरी से गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की 23 जुलाई की रात्रि में आरोपियों ने अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ की थी। जिस पर पुलिस मामला दर्ज किया था। जिसको लेकर आरोपी नरेश पाल ओर सालिगराम पाल को गिरफ्तार किया हैं।