सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के गदियानी में बच्चों के विवाद पर महिला और बच्चों के साथ की गई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के गदियानी निवासिनी नूरी सबा पत्नी आशिक खां की बच्ची व पीड़िता के साथ गाली गुप्ता देते हुए मार पीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की चार वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह घर के बगल खेल रही थी । तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने पीड़िता व उसकी को गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे।