कोल: कमालपुर बाईपास पर ट्रैक्टर और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में 4 लोग हुए घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 थाना गांधी पार्क के कमालपुर बाईपास पर ट्रैक्टर और कैंटर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके बाद भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उनका इलाज जारी है। वही इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।