कोल: भगवान नगर में 11 माह पूर्व लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग, ढूंढते हुए पोस्टमार्टम गृह पहुंचा पीड़ित दंपति
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना सासनी गेट के भगवान नगर से 11 माह पूर्व लापता हुए युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। 11 माह पूर्व लापता हुए युवक का सुराग न लगने के चलते पीड़ित दंपति युवक को ढूंढता हुआ आज पोस्टमार्टम गृह पहुंच गया हालांकि वहां भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। इस दौरान पीड़ित दंपति ने पुलिस पर भी कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।