कोल: ताला नगरी में बहू ने बुजुर्ग सास के मकान पर किया कब्जा फिर की मारपीट, पीड़िता में थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना हरदुआगंज के ताला नगरी में एक बहू ने बुजुर्ग सास के मकान पर कब्जा कर लिया और सास के साथ मारपीट की है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने अपनी बहू को बेदखल कर रखा है लेकिन उनकी बहू दबंगों के साथ आती है और पीड़िता के साथ मारपीट करती हैं। घटना के बाद पीड़िता ने आज थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।