कोल: मालगोदाम रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और लड़कों में जमकर हुई मारपीट व चले चाकू, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 बन्नादेवी इलाके के मालगोदाम स्थित अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात 3 महिलाओं और 3 लड़कों ने जमकर तांडव कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और चाकू चले जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने चाकू समेत युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी है।