कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत संधिक्त स्थिति में युवक की हुई मौत, महिला ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 9, 2024 महिला ने अपने पति की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि जब वह अपने ससुराल आई तो उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु का कारण कोई कुछ भी नहीं बता सका। इस संदर्भ में महिला के द्वारा सोमवार करीब 5:00 बजे ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।