कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल किया गया जब्त
कोईलवर पुलिस ने 226.20 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 370 छोटी-छोटी पुड़िया, एक बाइक और मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला, सगुना नदी निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है। रविवार दोपहर 3:00 सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंसकर दी जानकारी।