जलालपुर: मंगुराडिला के पास मायके से लौट रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन
पति के साथ मायके से लौट रही महिला के गले से सोने की चैन छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। घटना शनिवार दोपहर करीब 1बजे के करीब जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला चौराहे के निकट की है। बताया गया कि मालीपुर निवासी शंकर अपनी पत्नी विद्योत्मा के साथ अपनी ससुराल रामनगर से लौट रहा था। मंगुराडीला चौराहे से पहले पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन लिया।