जलालपुर: 31 राउंड में 14 टेबलों पर होगी मतगणना, 56 कार्मिकों की लगाई गई ड्यूटी
कटेहरी विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव का परिणाम जानने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं। जिसे लेकर सट्टेबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि मतगणना कुल 14 टेबलों पर 31 राउंड में संपन्न होगी। जिसके लिए 56 कार्मिक लगाए गए हैं।