जलालपुर: परुइया आश्रम में संपन्न दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए करतब
राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध महाविद्यालयों की दो दिवसीय अन्तरमहाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइय्या आश्रम में बुधवार शाम चार बजे सम्पन्न हुई।जिसमें तमाम छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।मौके पर प्रबंध निदेशक महंथ देवेन्द्र दास, प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।