जलालपुर: फैजान ग्राउंड काजीपुरा में शानदार कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित
जलालपुर कस्बे के काजीपुरा स्थित फैजान ग्राउंड में जिंदा शाह के उर्स पर शानदार कार्यक्रम करने वाले बच्चों को शुक्रवार को तीन बजे सम्मानित किया गया। बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पूर्व चैयरमैन हाजी कमर हयात अंसारी ने ट्रॉफी और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बाहरी लोगों के साथ-साथ तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।