पटना ग्रामीण: भाकपा माले की 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' पटना पहुंची, विधायक महबूब आलम ने सीएम नीतीश कुमार को 'जुमलेबाज' बताया
नवादा से शुरू हुई भाकपा माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पटना पहुंची। इस यात्रा में भारी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस यात्रा के जरिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत कई मांगों को सरकार के सामने रखा गया है। इसके जरिए स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया जा रहा है।