पटना ग्रामीण: जीपीओ गोलंबर के पास बुजुर्ग से एक लाख रुपये की छिनतई, कोतवाली में मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में जीपीओ गोलंबर के पास एक बुजुर्ग से छिनतई की घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे पीड़ित बुजुर्ग, जो कि पोस्ट ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी हैं, ने जीपीओ से एक लाख रुपये निकाले थे और घर जा रहे थे।इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।