पटना ग्रामीण: पटना: शिक्षक नेता केशव कुमार ने कहा, शिक्षक अपनी ड्यूटी और ज़िंदगी दोनों सही से नहीं जी पा रहे
शिक्षक नेता केशव कुमार ने शिक्षकों की छुट्टी को लेकर एक बार फिर से सवाल उठाया है।केशव कुमार ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे छुट्टी के मुद्दे को लेकर कहा है कि पहले दीपावली से लेकर छठ पूजा तक छुट्टी रहती थी लेकिन इस बार दीपावली के लिए सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिली है और छठ पूजा के लिए भी सिर्फ तीन दिन की छुट्टी मिली है जबकि छठ पूजा चार दिवसीय पर्व है।