पटना ग्रामीण: पटना: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सीएम नीतीश कुमार को शराबबंदी पर दी सलाह
बिहार में जहरीली शराब से हुए कई लोगों की मौत के बाद अब कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराब बंदी को लेकर सलाह दी है। अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को या तो पूर्ण रूप से कड़ाई के साथ शराबबंदी करनी चाहिए या फिर शराबबंदी को खत्म कर देना चाहिए।