पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में किया अचानक दौरा, सरकार पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार शाम करीब 4:00 बजे अचानक राजद कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान राजद के कई बड़े नेता भी राजद कार्यालय में नजर आए। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 सालों से बिहार में राज किया है। उन्होंने पंचायत तक शराब की दुकान खुलवाई और जब शराबबंदी हुई तो कई लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई।