सुल्तानपुर: सपा ने भीम निषाद को सुल्तानपुर से बनाया लोकसभा प्रत्याशी, पार्टी से बगावत कर 2012 में जलालपुर से लड़ा था निर्दलीय चुनाव
समाजवादी पार्टी ने सुल्तानपुर से अंबेडकरनगर के रहने वाले भीम निषाद को प्रत्याशी बनाया है। वे 2012 में सपा से बागी होकर जलालपुर से चुनाव लड़े। उन्हें 30 हजार से अधिक वोट मिले थे। भीम निषाद पर सपा के दांव लगाने से सवाल उठ रहा कि क्या उन्हें भाजपा के लिए डमी कंडीडेट के रूप में उतारा गया है।