सुल्तानपुर: हसनपुर में राजकीय सम्मान के साथ जवान का हुआ अंतिम संस्कार
सड़क हादसे में घायल दूबेपुर ब्लॉक के हसनपुर गांव निवासी सेना के हवलदार धीरेंद्र कुमार गुप्ता का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। सेना के जवान धीरेन्द्र कुमार शुक्रवार दोपहर जिला मुख्यालय की तरफ से घर लौट रहे थे तब हसनपुर गुमटी के पास वे हादसे का शिकार हो गए थे।