सुल्तानपुर: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर युवा कांग्रेस की संगठन की बैठक हुई संपन्न, संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा
जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर युवा कांग्रेस की संगठन की बैठक अध्यक्ष विपिन कनौजिया की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव मोहित तिवारी की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की और ब्लाॅक व ग्राम बूथ स्तर तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।