सुल्तानपुर: राणा प्रताप महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को मिला महाकवि तुलसी सम्मान
सुलतानपुर के राणा प्रताप महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद की संस्था हिन्दी समर्थक मंच ने राम साहित्य समीक्षा के लिए महाकवि तुलसी सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें संस्था द्वारा आनलाइन प्रदान किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों पर काव्य रचनाएं आमंत्रित की थी, जिसपर उन्हें यह सम्मान मिला है।