सुल्तानपुर: राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जिला न्यायालय के अधिवक्ता रामअचल मिश्रा जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पद पर हुए नियुक्त
सुलतानपुर के न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रामअचल मिश्रा को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद रामअचल मिश्रा को नियुक्त किया गया। वहीं स्वीकृति मिलने के बाद राम अचल मिश्रा ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अभी तक वह जिला न्यायालय में प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।