सुल्तानपुर: उ.प्र के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी रविवार को सुल्तानपुर में कार्यकर्ताओं को देंगें चुनावी जीत के मंत्र
रविवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व पार्टी के क्लस्टर प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी' सुलतानपुर पहुंच रहे हैं।यहां वह आगामी लोकसभा चुनाव कों लेकर चार विधानसभाओं इसौली,लंभुआ,सदर एवं कादीपुर में चुनाव प्रबंधन समिति कोर कमेटी एवं शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं बूथ समितियों के बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत के टिप्स व मंत्र देंगे।