Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

नीमच नगर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान पहुँचे इंदौर, युवा कुंभ में लिया भाग

MORE NEWS

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक #जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Jansunwai
#GoodGovernance 
#Neemuch
#नीमच

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक #जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Jansunwai #GoodGovernance #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#TL
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #TL #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-कलेक्टर श्री चंद्रा

नीमच, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री Himanshu Chandra  ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल पोर्टल पर दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदक की संतुष्टि के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से शिकायत लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
 बैठक में जनसुनवाई एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के साथ ही अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
 कलेक्टर ने विभागवार राज्य स्तरीय सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में स्वास्थ्य विभाग की 44वीं रैंक पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 10 से नीचे रैंक वाले विभागों के विभागप्रमुखों को शिकायतों के निराकरण एवं विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला अस्पताल की 100 एवं 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर सिविल सर्जन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने राजस्व प्रकरणों, विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में अन्य विभागों से समन्वय आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई पूर्ण करें तथा प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।
 बैठक में पर्यटन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिले में पर्यटन विकास एवं चीता प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने तथा जिले में पर्यटन की संभावनाओं को चिन्हित कर पर्यटन विकास पर आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए।
 कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ स्थायी एवं गैर-स्थायी कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 1 तारीख तक भुगतान होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा।
 बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे,श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#TL
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-कलेक्टर श्री चंद्रा नीमच, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री Himanshu Chandra ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल पोर्टल पर दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदक की संतुष्टि के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से शिकायत लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जनसुनवाई एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के साथ ही अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने विभागवार राज्य स्तरीय सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में स्वास्थ्य विभाग की 44वीं रैंक पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 10 से नीचे रैंक वाले विभागों के विभागप्रमुखों को शिकायतों के निराकरण एवं विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला अस्पताल की 100 एवं 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर सिविल सर्जन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने राजस्व प्रकरणों, विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में अन्य विभागों से समन्वय आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई पूर्ण करें तथा प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। बैठक में पर्यटन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिले में पर्यटन विकास एवं चीता प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने तथा जिले में पर्यटन की संभावनाओं को चिन्हित कर पर्यटन विकास पर आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ स्थायी एवं गैर-स्थायी कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 1 तारीख तक भुगतान होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे,श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #TL #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई से मजबूत हो रहा जनविश्वास,एक वर्ष में 80.1 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण

नीमच, 10 अगस्त 2026। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री Himanshu Chandra  ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

⏩ जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप विगत एक वर्ष में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त 4,734 आवेदनों में से 3,793 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। यह कुल आवेदनों का 80.1 प्रतिशत है। वहीं विगत ढाई वर्ष में प्राप्त 11,483 आवेदनों में से 10,531 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

⏩समय-सीमा में निराकरण पर कलेक्टर का विशेष जोर- जनसुनवाई में सीमांकन, रास्ता विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आर्थिक सहायता, आवास, आधार एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

⏩ जनसुनवाई में नीमच निवासी राजमल जैन ने मारपीट के मामले में कार्रवाई, नेराल की संतोष बाई ने कृषि भूमि पर कब्जे संबंधी शिकायत तथा जीरन के नरेन्द्र कुमार ने खेत का बंद रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार आवास, पेंशन, अतिक्रमण, बैंक खाते एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

⏩ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की कार्रवाई की सतत समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवेदन के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा आवेदक को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे जनसुनवाई आमजन और जिला प्रशासन के बीच संवाद तथा समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।

⏩ जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और उसकी समस्या का प्रभावी निराकरण हो।

⏩ जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Jansunwai
#GoodGovernance 
#Neemuch
#नीमच

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं जनसुनवाई से मजबूत हो रहा जनविश्वास,एक वर्ष में 80.1 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण नीमच, 10 अगस्त 2026। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री Himanshu Chandra ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। ⏩ जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप विगत एक वर्ष में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त 4,734 आवेदनों में से 3,793 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। यह कुल आवेदनों का 80.1 प्रतिशत है। वहीं विगत ढाई वर्ष में प्राप्त 11,483 आवेदनों में से 10,531 आवेदनों का निराकरण किया गया है। ⏩समय-सीमा में निराकरण पर कलेक्टर का विशेष जोर- जनसुनवाई में सीमांकन, रास्ता विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आर्थिक सहायता, आवास, आधार एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। ⏩ जनसुनवाई में नीमच निवासी राजमल जैन ने मारपीट के मामले में कार्रवाई, नेराल की संतोष बाई ने कृषि भूमि पर कब्जे संबंधी शिकायत तथा जीरन के नरेन्द्र कुमार ने खेत का बंद रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार आवास, पेंशन, अतिक्रमण, बैंक खाते एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ⏩ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की कार्रवाई की सतत समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवेदन के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा आवेदक को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे जनसुनवाई आमजन और जिला प्रशासन के बीच संवाद तथा समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। ⏩ जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और उसकी समस्या का प्रभावी निराकरण हो। ⏩ जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Jansunwai #GoodGovernance #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश

विद्यालयों में तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं, ग्रामों में निकली तिरंगा यात्राएं

नीमच 11 अगस्त 2026, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में विभिन्न विभागों एवं ग्राम स्तरीय संस्थाओं द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं ग्राम पंचायतों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इन आयोजनों से जिले के ग्रामीण एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ।
विद्यालयों में आयोजित हुई तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा, अड़मलिया, चुकनी,जीरन, पीपल्याराव जी सहित जिले के अन्य विद्यालयों में भी तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं देशभक्ति की भावना से जुड़े विभिन्न चित्र बनाए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। संस्था स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
ग्रामों में निकली तिरंगा यात्राएं-  अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेवड़ा,देवरी खवासा, फुलपुरा, बड़कुआं, भगोरी, आमलीखेड़ा, मालखेड़ा एवं धनेरियाकला सहित विभिन्न ग्रामों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता तथा घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
     ग्राम लेवडा में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिह परिहार एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दी।
पालसोडा में उत्साह के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ- ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा के तत्वावधान में स्थानीय माताजी मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। घर-घर तिरंगा फहराना राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करता है तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है।
 वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जवासा द्वारा स्थानीय बच्चों एवं नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। समिति द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में भी तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा गया। 
 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से जिले में शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तथा अन्य समस्त विभागों के समन्वित प्रयासों से नागरिकों,विद्यार्थियों और ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ा जा रहा है।तिरंगा यात्राओं एवं विद्यालयीन गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga
#AzadiKaAmritMahotsav
#Neemuch
#नीमच

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश विद्यालयों में तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं, ग्रामों में निकली तिरंगा यात्राएं नीमच 11 अगस्त 2026, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में विभिन्न विभागों एवं ग्राम स्तरीय संस्थाओं द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं ग्राम पंचायतों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इन आयोजनों से जिले के ग्रामीण एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। विद्यालयों में आयोजित हुई तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा, अड़मलिया, चुकनी,जीरन, पीपल्याराव जी सहित जिले के अन्य विद्यालयों में भी तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं देशभक्ति की भावना से जुड़े विभिन्न चित्र बनाए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। संस्था स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामों में निकली तिरंगा यात्राएं- अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेवड़ा,देवरी खवासा, फुलपुरा, बड़कुआं, भगोरी, आमलीखेड़ा, मालखेड़ा एवं धनेरियाकला सहित विभिन्न ग्रामों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता तथा घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। ग्राम लेवडा में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिह परिहार एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दी। पालसोडा में उत्साह के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ- ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा के तत्वावधान में स्थानीय माताजी मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। घर-घर तिरंगा फहराना राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करता है तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जवासा द्वारा स्थानीय बच्चों एवं नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। समिति द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में भी तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से जिले में शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तथा अन्य समस्त विभागों के समन्वित प्रयासों से नागरिकों,विद्यार्थियों और ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ा जा रहा है।तिरंगा यात्राओं एवं विद्यालयीन गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

नीमच नगर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान पहुँचे इंदौर, युवा कुंभ में लिया भाग - Neemuch Nagar News