ढीमरखेड़ा: उमरियापान में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध शराब की बिक्री और पैकारियों के विरोध में महिलाओं ने उमरियापान में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद उमरियापान निवासी चंद्रकांत चौरसिया ने महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मोहनलाल साहू को ज्ञापन सौंपा।