कटकमदाग: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र कटकमदाग प्रशासन अलर्ट, विभिन्न गांवों में निकाला फ्लैग मार्च
शारदीय दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कटकमदाग प्रशासन ने शनिवार को पांच बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।