भगवानपुर: गांधी जयंती पर रसलपुर पंचायत में आमसभा, बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता
गांधी जयंती के अवसर पर रसलपुर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे मुखिया की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।आमसभा से पूर्व मुखिया मुन्ना सहनी ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी