जमुई: पोहे गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने तीन लोगों से की मारपीट, सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
Jamui, Jamui | Jan 16, 2025 पोहे गांव में मामूली बात को लेकर बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसियों ने बबलू तांती की पत्नी सुषमा देवी पुत्री अंजली कुमारी और मंजू कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे मां और दोनों पुत्री घायल हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर घायल मां और पुत्री को इलाज के लिए रात 10:00 बजे के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।