जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई स्कूली बच्चों ने लिया भाग
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा श्रीकृष्ण स्टेडियम में बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ, चित्रकला , मेंहदी और पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन डीएम अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर व गुब्बारा उड़ाकर किया और स्टॉल भ्रमण कर प्रतियोगिता का जायजा लिया। प्रतियोगिता बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे से देर शाम तक चली।