जमुई: धोबघट गांव में जमीन बंटवारा से इनकार करने पर मंझले भाई की गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ आरोपित बड़ा भाई गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 16, 2025 धोबघट गांव में जमीन बंटवारा से इनकार करने पर बुधवार की शाम 7:00 बजे सनकी बड़े भाई कुनकुन सिंह ने पत्नी सीखा देवी के साथ मिलकर मंझले भाई प्रमोद सिंह उर्फ लालू सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि छोटा भाई निवास सिंह उर्फ छोटू सिंह बाल- बाल बच गया। मामले में पुलिस ने आरोपित बड़े भाई को पत्नी के साथ गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।