जमुई: लक्ष्मीपुर के एक गांव में नाबालिग ने खाई सल्फास की गोली, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की देर शाम करीब 8:00 बजे नाबालिग ने सल्फास की गोली खा ली। काफी देर के बाद जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा इलाज के लिए रात 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाबालिग का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है।