लखीसराय: अनुमंडल कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, तीन पदों के लिए नामांकन जारी
लखीसराय नगर परिषद की राजनीति बुधवार को उस समय गरमा गई जब अनुमंडल कार्यालय परिसर में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई। बुधवार के पूर्वाह्न 8:00 बजे से ही वार्ड पार्षदों और समर्थकों की आवाजाही तेज रही तथा पूरे परिसर मे चुनावी हलचल देखने को मिली।