कंडाघाट: GP सकोड़ी में 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम' का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सुनी लोगों की समस्याएं
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार सेवा भावना के साथ कार्य कर जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज ग्राम पंचायत सकोड़ी में ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ के तहत लोगों की समस्याओं का निवारण करनेे के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।