कंडाघाट: गांव टहल में गाड़ी पीछे करने को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से की गाली-गलौज और मारपीट, PS कंडाघाट में मामला दर्ज
थाना कंडाघाट में गांव बिरनी निवासी दीपक कुमार ने शिकायत दी है कि जब यह टहल गांव में गाड़ी से घर जा रहा था तो रास्ते में राकेश कुमार निवासी टहल इसे मिला जिसने गाड़ी पीछे करने को लेकर इसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं राकेश कुमार ने पत्थर से इसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।