कंडाघाट: बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष राष्ट्रीय खेल हिमक्लेव-2 सम्मेलन में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि फिज़ियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्त्वपूर्ण आयामों में से एक है और इसके माध्यम से रोगियों के उपचार एवं उन्हें स्वस्थ रखने में विशेष सहायता मिलती है। डॉ. शांडिल आज बाहरा विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिज़ियोथेरेपिस्टस द्वारा आयोजित विशेष राष्ट्रीय खेल ‘हिमक्लेव-2’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।