प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बौंसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देशानुसार बौंसी प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बौंसी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बौंसी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रावधानों, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की गई।
इस अवसर पर कई जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं एवं शिक्षकों द्वारा भी योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कराया गया।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 20, 2026