बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार, आज स्थानीय आर०एम०के० इंटर विद्यालय, बांका के मैदान में जिला प्रशासन एवं जिला नियोजनालय, बांका के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन - सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का उद्घाटन श्री राम नारायण मंडल, माननीय विधायक बांका, श्री अंशुल अग्रवाल, (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, बांका, श्री शंभुनाथ सुधाकर, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, प्राचार्य, पी०बी०एस० कॉलेज, प्राचार्य आर०एम०के० एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारीगण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
एक दिवसीय नियोजन मेला 2026 के द्वितिय चरण में निजी क्षेत्र के 23 नियोजकों द्वारा 1000 रिक्तियां अधिसूचित की गई थी। नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन करने के पश्चात् माननीय विधायक, बांका ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए इस मेला को निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने बताया कि युवाओं के विकास के लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ है। युवा शक्ति अपने सकारात्मक उर्जा का सदुपयोग करे। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दे रही है एवं युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए भी अनेक सुविधाऐं प्रदान कर रही है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी , बांका ने युवाओं को कार्य अनुभव प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया एवं स्वामी विवेकानंद जी के स्वर्णिम वचन "उठो ! जगो ! और तबतक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय" से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उक्त मेले में रोजगार इच्छुक युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया एवं नियोजकों को कुल 1383 बायोडाटा प्राप्त हुए। मेले के शेष तक कुल-521 युवाओं का औपबंधिक चयन हुआ।
इस नियोजन मेले में निम्नलिखित सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया-
1. जिला नियोजनालय, बांका।
2. जिला उद्योग केन्द्र, बांका।
3. राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, बौंसी एवं बांका,
महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान ।
4. आर०सेटी / जिला अग्रणी बैंक, बांका ।
5. जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द, बांका। (DRCC
6. जिला कृषि विभाग, बांका।
इस नियोजन मेला-2026 में विभागीय अध्यक्षों एवं विशेषज्ञों द्वारा युवाओं का व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्वरोजगार हेतु कॅरियर मार्गदर्शन एवं उद्यमिता विकास हेतु अनेक टिप्स एवं मार्गदर्शन दिये।
मेले के सफल आयोजन हेतु जिला नियोजन पदाधिकारी, एवं जिला नियोजनालय के सभी कर्मियों का संयुक्त योगदान रहा।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 20, 2026