Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
mmnews24x7
छठ महापर्व को लेकर बांका जिला प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम!
Banka, Banka
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
बांका के मंदार पर्वत की तराई स्थित प्रसिद्ध पापहरणी सरोवर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
Banka, Banka | Nov 20, 2026
छठ पूजा को लेकर बांका में प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण!
Banka, Banka | Nov 20, 2026
Parwat veda Ayurvedik center Banka #bankajila #bankadistrict #explorepage #viralreels #parvedaayurvedikcenter
Banka, Banka | Nov 20, 2026
पानी के टैंकर में बना रखा था शराब तस्करी का गुप्त तहखाना, 888 लीटर विदेशी शराब बरामद!
Banka, Banka | Nov 20, 2026
श्रम अधीक्षक कार्यालय, बाँका के तत्वावधान में आज नगर भवन, बाँका में चार श्रम संहिताओं एवं बिहार नियमावलियों, 2026 पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, बाँका श्री अंशुल अग्रवाल (भा.प्र.से.) ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि नई संहिताओं का उद्देश्य सरल कानून, सुरक्षित कामगार और सुगम अनुपालन है। उन्होंने श्रमिकों को मिलने वाले प्रमुख लाभ गिनाए — अब हर रोज़गार में न्यूनतम वेतन लागू होगा (पहले केवल अनुसूचित नियोजनों में लागू था), समय पर भुगतान अनिवार्य होगा, हर कामगार को नियुक्ति पत्र मिलेगा, महिला-पुरुष को समान काम का समान वेतन मिलेगा, 40 वर्ष से अधिक आयु के कामगारों की वार्षिक स्वास्थ्य जाँच होगी, गिग एवं प्लैटफार्म कामगारों तक सामाजिक सुरक्षा पहुँचेगी, तथा नियत अवधि के कर्मचारी एक वर्ष की सेवा पर उपदान के हकदार होंगे। नियोजकों के लिए उन्होंने बताया कि अब एक ऑनलाइन पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक रजिस्टर और एक एकीकृत वार्षिक रिटर्न की व्यवस्था है। निरीक्षक अब “निरीक्षक-सह-सुविधाप्रदाता” की भूमिका में हैं, जो पहले मार्गदर्शन देंगे, और छोटी चूकों का शमन भी संभव है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाँका में कृषि, निर्माण, ईंट-भट्ठों, दुकानों व छोटे उद्यमों में अधिकांश काम असंगठित है तथा बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक हैं, इसलिए नए कानून का सबसे अधिक लाभ इन्हीं तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निपटारा तथा ई-श्रम एवं BoCW पंजीकरण बढ़ाने, नियोजकों को नियुक्ति पत्र, न्यूनतम वेतन व कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित करने, श्रमिक संगठनों को गाँव-गाँव तक जागरूकता फैलाने तथा श्रमिकों को नियुक्ति पत्र व वेतन पर्ची माँगने का आह्वान किया। उन्होंने बाल श्रम मुक्त बाँका का संकल्प दोहराते हुए कहा कि बाल श्रम एवं बंधुआ मज़दूरी के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। बच्चे कारखाने या दुकान में नहीं, विद्यालय में होने चाहिए; कहीं भी बाल श्रम दिखे तो इसकी सूचना तुरंत श्रम अधीक्षक कार्यालय को दें। उन्होंने लक्ष्य रखा कि श्रम संहिताओं के अनुपालन में बाँका बिहार का अग्रणी जिला बने। श्रम अधीक्षक, बाँका द्वारा अपने संबोधन में कहा कि 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह अब चार श्रम संहिताएँ — वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता — लागू हैं। बिहार सरकार ने 1 जुलाई 2026 को इनकी नियमावलियाँ अधिसूचित कीं, और 1 अक्टूबर 2026 से न्यूनतम मजदूरी की नई दरें भी प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नियोजक अपने दायित्व और श्रमिक अपने अधिकार भली-भाँति जानें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BoCW) की योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किए। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में चारों संहिताओं के मुख्य प्रावधानों, बिहार नियमावली की प्रक्रियाओं, नई मजदूरी दरों, पंजीकरण, रजिस्टर एवं रिटर्न पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। सभी प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का समापन “श्रम संहिताएँ — सशक्त श्रमिक, समृद्ध बिहार” के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त, भागलपुर; श्रम अधीक्षक, बाँका; जिला नियोजन पदाधिकारी, बाँका सहित विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के नियोजक, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा जिले के बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 20, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बौंसी प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देशानुसार बौंसी प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बौंसी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बौंसी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रावधानों, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की गई। इस अवसर पर कई जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं एवं शिक्षकों द्वारा भी योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कराया गया। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 20, 2026
बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार, आज स्थानीय आर०एम०के० इंटर विद्यालय, बांका के मैदान में जिला प्रशासन एवं जिला नियोजनालय, बांका के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन - सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का उद्घाटन श्री राम नारायण मंडल, माननीय विधायक बांका, श्री अंशुल अग्रवाल, (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, बांका, श्री शंभुनाथ सुधाकर, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, प्राचार्य, पी०बी०एस० कॉलेज, प्राचार्य आर०एम०के० एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारीगण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। एक दिवसीय नियोजन मेला 2026 के द्वितिय चरण में निजी क्षेत्र के 23 नियोजकों द्वारा 1000 रिक्तियां अधिसूचित की गई थी। नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन करने के पश्चात् माननीय विधायक, बांका ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए इस मेला को निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने बताया कि युवाओं के विकास के लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ है। युवा शक्ति अपने सकारात्मक उर्जा का सदुपयोग करे। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दे रही है एवं युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए भी अनेक सुविधाऐं प्रदान कर रही है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी , बांका ने युवाओं को कार्य अनुभव प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया एवं स्वामी विवेकानंद जी के स्वर्णिम वचन "उठो ! जगो ! और तबतक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय" से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उक्त मेले में रोजगार इच्छुक युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया एवं नियोजकों को कुल 1383 बायोडाटा प्राप्त हुए। मेले के शेष तक कुल-521 युवाओं का औपबंधिक चयन हुआ। इस नियोजन मेले में निम्नलिखित सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया- 1. जिला नियोजनालय, बांका। 2. जिला उद्योग केन्द्र, बांका। 3. राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, बौंसी एवं बांका, महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान । 4. आर०सेटी / जिला अग्रणी बैंक, बांका । 5. जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द, बांका। (DRCC 6. जिला कृषि विभाग, बांका। इस नियोजन मेला-2026 में विभागीय अध्यक्षों एवं विशेषज्ञों द्वारा युवाओं का व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्वरोजगार हेतु कॅरियर मार्गदर्शन एवं उद्यमिता विकास हेतु अनेक टिप्स एवं मार्गदर्शन दिये। मेले के सफल आयोजन हेतु जिला नियोजन पदाधिकारी, एवं जिला नियोजनालय के सभी कर्मियों का संयुक्त योगदान रहा। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 20, 2026
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बांका में संगोष्ठी का आयोजन, जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया गया जोर। #राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay #ResponsibleJournalism #ResponsibleMedia #Journalism #बांका #Banka #BankaDistrict #DistrictAdministrationBanka #जिम्मेदार_पत्रकारिता #लोकतंत्र_का_चौथा_स्तंभ #जनसंपर्क_विभाग #मद्यपान_मुक्त_बिहार #नशामुक्त_समाज Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary
Banka, Bihar | Nov 20, 2026