कोतमा: कोतमा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक रेउसा में आयोजित हुई
Kotma, Anuppur | Sep 10, 2026 गुरुवार 11:00 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में कोतमा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक रेउसा में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा एवं समर्पण अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों को लेकर सभी मंडल के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।