मंझनपुर: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का मंझनपुर में हल्ला बोल, जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से एक बड़ा ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव मौजूद रहेंगे