मंझनपुर: बारिश बनी राहत और आफत, मंझनपुर समेत विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, गेहूं की फसल पर संकट
कौशाम्बी जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक ओर जहां इस बारिश ने बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए यह बारिश आफत बन गई है। मंझनपुर, करारी, ओसा, महेवाघाट समेत कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट आने से आमजन ने चैन की सांस ली है।