मंझनपुर: गेहूं खरीद में दलाली खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने बिचौलियों पर किया वार, ओसा समेत दो मंडियों में ट्रक जब्त
कौशाम्बी जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दर पर किसानों से गेहूं खरीदने वाले बिचौलियों और ग्राम व्यापारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बाद प्रशासनिक टीमों ने गुरुवार को समय 1 बजे अलग-अलग स्थानों से दो ट्रकों को जब्त किया है, जिनमें सैकड़ों कुंतल गेहूं अवैध रूप से लदा हुआ था।