मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने बताया, कार के साथ स्टंट करने की वायरल वीडियो तीन साल पुरानी और चित्रकूट की है
कौशांबी में सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो में कुछ लोग एक कार के साथ स्टंट करते हुए नजर आए हैं।कौशांबी पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान लिया गया। गुरुवार को कौशांबी पुलिस ने एक्स के माध्यम से बताया- यह 3 साल पुराना वीडियो है।चित्रकूट जनपद का वीडियो बताते हुए पुलिस ने कहा कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।