मंझनपुर: मंझनपुर ईदगाह में वक्फ बिल और जुमा नमाज़ को लेकर उलेमाओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक
मंझनपुर ईदगाह में बृहस्पतिवार दोपहर मुस्लिम समाज के उलमाओं और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति समिति की अहम बैठक हुई है। वक़्फ़ बिल और जुम्मा नमाज़ को लेकर हुई इस बैठक की अध्यक्षता एडीएम अरुण कुमार ने किया है। एडिशनल एसपी राजेश कुमार सीओ और कोतवाली प्रभारी मौजूद थे।बैठक में मुस्लिम उलेमाओं ने कहा इस्लाम शांति का प्रतीक है। प्रशासन से सहयोग मांगा है।